
रिपोर्ट – वंश शर्मा
लक्सर | मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि -2025 को सफल बनाने के लिये SSP हरिद्वार द्वारा जनपद हरिद्वार जनपद को नशा मुक्त करने के लिये अवैध मादक पदार्थो के तस्करो की कमर तोड़ने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके अनुपालन में कोतवाली लक्सर द्वारा क्षेत्र में नियमित रुप से सघन चैकिंग एवं सुरागरसी/पतारसी हेतु पुलिस टीमें गठित गयी । लक्सर पुलिस द्वारा दौराने चैकिंग एक नशा तस्कर इस्लाम निवासी लक्सर को 108 अवैध नशीले कैप्सूलो के साथ लक्सर से गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त मेडिकल स्टोर की आड में नशीले दवाओं का कारोबार करता था । अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली लक्सर पर एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया । अभियुक्त को मा0 न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 842 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट
गिरफ्तार अभियुक्त-
इस्लाम पुत्र जामिन हसन निवासी लक्सर गांव थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र 31 वर्ष
विवरण बरामदगी-
1-कुल 108 कैप्सूल (108 ACETAMINOPHEN, TRAMADOL HYDROCHLORIDE AND DICYCLOMINE HYDROCHLORIDE CAPSULES (SPASMORE) कुल मात्रा 60.48 ग्राम )













Leave a Reply