
रिपोर्ट – वंश शर्मा
कोतवाली नगर | मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को सफल बनाने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है । जिसके अनुपालन में कोतवाली नगर पुलिस व ANTF की संयुक्त टीम द्वारा चैकिंग के दौरान एच.आर.डी.ए. मैदान के पास खाली प्लाट के पास खडी स्विफ्ट डिजायर कार से नशा तस्कर सुखदेव पुत्र वीरेंद्र को 1 किलो 28 ग्राम चरस के साथ दबोचा गया। आरोपी के विरुद्ध मु0अ0स0-575 /2025 धारा-08/20 /60 NDPS ACT पंजीकृत किया गया ।
बरामदगी
01 किलो 28 ग्राम अवैध चरस
तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार
नाम पता आरोप सुखदेव पुत्र वीरेन्द्र निवासी निजमुला पो० गाडी थाना गोपेश्वर जिला चमोली उम्र 35 वर्ष













Leave a Reply