
रिपोर्ट – वंश शर्मा
रानीपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार नशा तस्करो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा दौराने चैकिंग पुलिस टीम द्वारा विजन रेजिन्स एण्ड रिसोल प्रा0 लिमिटेड औधोगिक क्षेत्र डी-30 के पास से एक आरोपी आशीष कुमार पुत्र ओमपाल सिंह स्थाई निवासी ग्राम मोउदीनपुर थाना चांदपुर जनपद बिजनोर उ0प्र0 हाल पता प्रिती बिहार कालोनी में रामपाल सिंह के मकान पर किरायेदार थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र 20 वर्ष को 5.47 ग्राम अवैध स्मैक एवं स्मैक बेचकर कमाये गये कुल 600 रू0 के साथ दबोचा गया। की बरामदगी की गयी । गिरफ्तार आरोपी द्वारा पूछताछ पर बताया कि मै स्मैक बहादराबाद के रहने वाले एक व्यक्ति से लेकर आता हूँ, जिसे आते जाते नशा करने वालो को बेचकर मुनाफा कमाता हूँ । पकड़े गए और वांछित आरोपी के विरुद्ध प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। वांछित आरोपी की तलाश जारी है ।
गिरफ्तार आरोपी
1- आशीष कुमार पुत्र ओमपाल सिंह स्थाई निवासी ग्राम मोउदीनपुर थाना चांदपुर जनपद बिजनोर उ0प्र0 हाल पता प्रिती बिहार कालोनी में रामपाल सिंह के मकान पर किरायेदार थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र 20 वर्ष
बरामदगी-
1- कुल 5.47 ग्राम स्मैक
2- नगदी 600 रू0 (स्मैक बेचकर कमाये गये)













Leave a Reply