
रिपोर्ट – वंश शर्मा
रानीपुर | ग्राम राजपुर वी पंचपुरी में चौकी प्रभारी सुमन नगर द्वारा ग्रामीणों को संबोधित कर नशामुक्त अभियान के प्रति जागरूक किया गया । चकी प्रभारी ने अपने संबोधन में कहा कि नशा परिवार, समाज एवं राष्ट्र के लिए सबसे बड़ी बुराई है।नशे की लत से अपराध, घरेलू हिंसा, सड़क दुर्घटनाएँ और पारिवारिक कलह जैसी गंभीर समस्याएँ उत्पन्न होती हैं । हरिद्वार पुलिस नशा तस्करों और नशा बेचने वालों पर कठोरतम कार्रवाई कर रही है, परंतु समाज को भी इसमें आगे आकर सहयोग करना होगा ।













Leave a Reply