रानीपुर पुलिस ने शान्ति भंग में किया एक व्यक्ति का चालान |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रानीपुर | रात्रि को कोतवाली रानीपुर को सूचना प्राप्त हुई कि लेबर कालोनी में एक लडका एक युवती के साथ लडाई झगडा कर रहा है । उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी की गयी तो एक व्यक्ति अनिकेत पुत्र मोनू निवासी लेबर कालोनी कोवताली रानीपुर हरिद्वार एक एक युवती को परेशान कर उसके साथ लडाई झगडा, व आमदा फौजदारी पर उतारु हो रहा था । पुलिस कर्मियो ने मौके पर उक्त अनिकेत को काफी समझाया गया लेकिन उक्त व्यक्ति नही माना और उत्तेजित होकर गाली गलौच कर हुडदंग करने लगा, जिस पर पुलिस द्वारा मौके पर शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत उक्त व्यक्ति अनिकेत के विरुद्ध अन्तर्गत धारा 170 बी0एन0एस0एस के तहत हिरासत में लिया गया ।

नाम पता आरोपी
1- अनिकेत पुत्र मोनू निवासी लेबर कालोनी कोवताली रानीपुर हरिद्वार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *