
रिपोर्ट – वंश शर्मा
हरिद्वार | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए नशे मे वाहन चलाना, ओवरस्पीड, नो एण्ट्री प्रतिषेध, गलत दिशा से वाहन चलाना, रैश ड्राईविंग, स्टैड ड्राईविंग, प्रेशर हॉर्न के विरुद्ध प्रभावी रूप से कार्यवाही करने के निर्देश निर्गत किये गये थे । उक्त निर्देश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार के कुशल नेत्तृव में कोतवाली नगर पर वाहन चैकिंग हेतु टीमे गठित कर चण्डीचौक , ब्रह्मपुरी तिराह / रोडवेज बस अड्डा , पर रात्रि तक चैकिंग अभियान चलाया गया । चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों 11व्यक्तियों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही कर (11) वाहन जिसमें ( दो कार, दो ई रिक्शा, सात मो0सा0, )सीज किये गये । उक्त चालकों के ड्राइविंग लाईसेंस, निरस्तीकरण की कार्यवाही की जा रही हैं व 45 चालान मौके पर ही संयोजन शुल्क ₹24500-/ रुपये वसूला गया अभियान जारी रहेगा ।













Leave a Reply