निर्माणाधीन मकान से चोरी करने वाले आरोपी आया गिरफ्त में आरोपी के कब्जे चोरी का माल किया बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

गंगनहर | वादी मुनेश त्यागी पुत्र स्वर्गीय ताराचंद निवासी 792 ए गणेशपुर रुड़की कोतवाली गंग नहर जनपद हरिद्वार द्वारा थाना आकर एक प्रार्थना दिया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी के निर्माणाधीन मकान से टोन्टी जेट, एंगल वॉल, विंडो व अन्य सामान चोरी कर ले जाने के संबंध में दाखिल किया गया । दाखिला प्रार्थना पत्र के आधार पर बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । परिणाम स्वरूप पुलिस टीम रवाना शुदा देखरेख शांति व्यवस्था ड्यूटी ,रोकथाम जुर्म जरायम, चेकिंग व्यक्ति /वाहन तलाश माल मुलजिमान मुकदमा अपराध संख्या 401/25 बनाम अज्ञात में थाना क्षेत्र में मामूर थे, मुखबिर खास की सूचना के आधार पर आरोपी मोमीन पुत्र शब्बीर निवासी बंदा रोड माहीग्रान रुड़की कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार को मय बरामदा चोरी के लाठर देवा तिराहा के सामने आम के बाग से साथ पकडा गया ।

नाम पता आरोपी
1- मोमीन पुत्र शब्बीर निवासी बंदा रोड माही ग्रान रुड़की कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार।

बरामद माल
१- कैनशील्ड कैप एक नग
२- सीपी कैप- 6
३- एंगल वॉल- 2
४- एक टोटी स्टील शॉट बॉडी का
५- वाश वेशन टोटी 02 नग
६- टोटी गेट एंगल वाल 02 नग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *