
रिपोर्ट – वंश शर्मा
लक्सर | टांडा भगमल गुरुद्वारे में सेवा का काम कर रहे धर्मेंद्र नामक व्यक्ति ने चौकी रायसी में आकर सूचना दी की दरगाहपुर के पास किसी अंजान शख्स ने उससे ₹100000 नगदी, मोटरसाइकिल व मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गया । लूट की सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस बल तत्काल घटनास्थल के पास पहुंचा। आसपास के लोगों एवं राहगीरों से पूछताछ में ऐसी कोई भी घटना सामने न आने पर पुलिस की शक की सुई खुद को पीड़ित बता रहे व्यक्ति की ओर घूमी । फर्जी पीड़ित के प्रारंभिक बयानों से इतर पुलिस टीम ने जब तथ्य खंगाले तो सामने आया कि खुद को लूट का शिकार बता रहा शख्स ऑनलाइन गेम खेलने का आदी निकला। पड़ताल में ये भी सामने आया कि उसने गुरुद्वारा कमेटी से ₹100000/- उधार लिये थे जिन्हे चुकाने से बचने के लिए उसने लूट की मनगढ़ंत घटना रची । पुलिस टीम ने गन्ने के खेत में छिपा कर रखी गई मोटर साईकिल को बरामद कर सीज कर दिया गया है तथा झूठी सूचना देने पर आरोपी व्यक्ति का पुलिस एक्ट में चालान कर कड़ी फटकार लगाते हुए भविष्य में ऐसी गलती न दौहराने के सुस्पष्ट चेतावनी दी ।













Leave a Reply