अवैध खनन के विरूद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्यवाह छापेमारी के दौरान 02 ट्रेक्टर ट्रॉली को अवैध खनन में किया सीज |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रानीपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा अवैध खनन के विरूद्ध लगातार छापेमारी कर कार्यवाही की जा रही है । प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सलेमपुर दादूपुर क्षेत्र में अवैध खनन की सूचनाऐं प्राप्त होने पर तत्काल कार्यवाही करते हुये सलेमपुर दादूपुर से कुल 02 ट्रैक्टर ट्रालियाँ 1- ट्रैक्टर ट्राली के चालक शाहिद पुत्र मुकर्रम नि0 सलेमपुर रानीपुर हरिद्वार, 2- ट्रैक्टर ट्राली बिना नम्बर के चालक सालिब पुत्र साजिद नि0 सलेमपुर रानीपुर हरिद्वार को अवैध खनन ले जाते हुये पकडा गया । जिसमें अवैध मिट्टी/रेत भरी हुयी थी, मौके पर पुलिस टीम द्वारा उक्त टैक्ट्रर ट्रालियो को कब्जे में लेकर मोटर वाहन अधिनियम में सीज किया गया, एवं अवैध खनन के संबंध में उप जिलाधिकारी महोदय को प्रेषित की जा रही है

सीज वाहन-
1- ट्रैक्टर ट्राली नं0 UK 08 BF 9037
2- एक ट्रैक्टर ट्राली बिना नम्बर

==

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *