अपराध करके हरिद्वार पुलिस से बचना नामुमकिन है फ़ायरिंग प्रकरण में लगातार फ़रार चल रहे हैं अभियुक्त को भगवानपुर पुलिस ने दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

भगवानपुर | वादी हुकम सिंह पुत्र मंगन सिंह निवासी ग्राम रुहालकी थाना भगवानपुर द्वारा तहरीर दी गई थी कि प्रतिवादी दीपक सैनी निवासी ग्राम प्रेमराजपुर थाना भगवानपुर ने अपने साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर वादी के घर पर फायरिंग की, जिससे वादी के दोनों पैरों में गोली लग गई तथा वादी एवं उसके परिजनों को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई । इस संबंध में थाना भगवानपुर पर मु0अ0सं0 771/24, धारा 191(2), 191(3), 190, 109, 125, 352, 351(3) बीएनएस बनाम दीपक सैनी आदि पंजीकृत किया गया । जिसपर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा पूर्व में अभियुक्त दीपक सैनी व उसके साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था, जबकि अभियुक्त वीशु चौहान लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायालय से गैरजमानती वारंट भी जारी किए गए थे । पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त वीशु चौहान को पुहाना चौक के पास से हिरासत में लिया गया । भियुक्त के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।

नाम पता अभियुक्त
1. वीशु चौहान उर्फ कल्ली पुत्र सतीश चौहान निवासी ग्राम पंजनहेड़ी मिसरपुर, कनखल, जनपद हरिद्वार (उम्र- 23 वर्ष)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *