हरिद्वार पुलिस के द्वारा नशा माफिया के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी 210 ग्राम अवैध चरस के साथ 02 नशा तस्कर आये पुलिस की गिरफ्त में |

पथरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 अभियान के तहत जनपद हरिद्वार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में थाना पथरी पुलिस द्वारा सूचना पर गुर्जर बस्ती से दौडवसी रोड से दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया, हिरासत में लिये गये व्यक्तियों से नाम पता पूछते हुए व्यक्तियों की तलाशी ली गई तो दोनों व्यक्तियों के पास से 210 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई । आरोपी के विरुद्ध थाना पथरी पर एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

नाम पता आरोपी
1- रामकुमार पुत्र इन्द्र सिंह
2- सुशील पुत्र विजयपाल निवासी गण ग्राम जसपुरा रणजीतपुर कोतवाली लक्सर हरिद्वार।

बरामदगी का विवरण
210 ग्राम अवैध चरस मय मोटरसाइकिल बरामद होना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *