
रिपोर्ट – वंश शर्मा
लक्सर | SSP हरिद्वार द्वारा जनपद में अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों/ संदिग्ध व्यक्तियों/ असामाजिक तत्वों पर प्रभावी रुप से लगाम लगाए जाने हेतु क्षेत्र में नियमित रुप से पुलिस टीमे निकालकर सघन चैकिंग किये जाने निर्देशित किया गया था । जिसके अनुपालन में कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा क्षेत्र में चैकिंग के दौरान 01 व्यक्ति को अवैध चाकू के साथ पकड लिया । उक्त पकड़े गये व्यक्ति थाना क्षेत्र में अवैध चाकू को लेकर किसी बडी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे, लक्सर पुलिस की सतर्कता से समय रहते अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, पकडे गये व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है | अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।
पंजीकृत अभियोग –
मु0अ0सं0-814/25 धारा 4/25 शस्त्र अधि0
गिरफ्तार अभियुक्त
प्रीतम पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम अकबरपुर ऊद, कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र 25 वर्ष
बरामदगी*
01 अदद नाजायज चाकू बरामद













Leave a Reply