ऑपरेशन स्माइल टीम के सदस्य ने नाबालिक बच्चे को उसके परिवार से मिलाया |

रुद्रप्रयाग । कोतवाली रुद्रप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत कस्बा रुद्रप्रयाग में एक नाबालिग बालक ऑपरेशन स्माइल टीम के सदस्य मुख्य आरक्षी मनमोहन सिंह को घूमता हुआ मिला मुख्य आरक्षी मनमोहन सिंह के द्वारा बच्चे के बारे में अपने स्तर से जानकारी की गई तो बच्चे द्वारा अपना नाम पावन पुत्र स्वर्गीय नरेश कुमार माता का नाम मंजू देवी उर्फ सुदेश उम्र 13 वर्ष निवासी चंद्रबनी चोएला थाना पटेल नगर देहरादून बताया नाबालिग बालक घरवालों से नाराज होकर आईएसबीटी देहरादून से बस द्वारा रुद्रप्रयाग आने की बात बताई बालक से उसकी माता का मोबाइल नम्बर प्राप्त कर माता मंजू देवी से सम्पर्क स्थापित करने पर सूचना दी गयी कि वे अपने बालक को लेने आ जायें। नाबालिग बालक की माता अपने परिजनों के साथ ही आ गयी जिस पर नाबालिग बालक पवन को उसकी माता मंजू देवी के निवासी उपरोक्त के सुपुर्द किया गया। अपने बालक को सकुशल व सुरक्षित पाकर उनके द्वारा रुद्रप्रयाग पुलिस का आभार प्रकट कर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *