पुलिस लाईन गोपेश्वर में विधि-विधान, पूजा अर्चना एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया होलिका दहन |

गोपेश्वर | पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार के निर्देशन में पुलिस लाईन गोपेश्वर में होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित सैनी एवं पुलिस उपाधीक्षक चमोली मदन सिंह बिष्ट द्वारा पुलिस मैदान गोपेश्वर के प्रांगण में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर होलिका दहन किया गया । पुलिस उपाधीक्षक द्वारा पूजा-अर्चना के उपरान्त कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, इस अवसर पर हम सभी अपने अंदर की बुराईयों को इस अग्नि में त्याग कर अपने मन में अच्छे विचारों को संजोएं रखने का संकल्प लें । इस पूरे कार्यक्रम के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखते ही बन रहा था जो पूरे कार्यक्रम के दौरान अपनी ही मस्ती के रंग में रंगे नजर आए होलिका दहन के उपरांत खुशी, प्रेम, मित्रता व विविध रंगो के इस महापर्व पर उपस्थित सभी पुलिस कर्मियों व पुलिस परिवार के परिजनों तथा बच्चों के द्वारा झूमते हुए जमकर नृत्य किया गया । इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक चमोली आनंद सिहं रावत सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे। सभी ने इस महोत्सव में हर्षोल्लास के साथ भाग लिया, जो कि समाज में सौहार्द और एकता का प्रतीक बना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *