रुद्रप्रयाग | पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग विकास पुण्डीर ने चौकी बसुकदेार का आकस्मिक निरीक्षण कर चौकी प्रभारी सहित अधीनस्थ कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। उनके द्वारा चौकी में रखे अभिलेख, पुलिस कार्मिकों की बैरक तथा चौकी परिसर की साफ-सफाई का निरीक्षण किया गया। चौकी में उपलब्ध अभिलेखों का रख-रखाव सही पाया गया। उनके द्वारा उपस्थित कार्मिकों का सम्मेलन लिया गया, किसी भी कार्मिक द्वारा कोई समस्या नहीं रखी गयी। उनके द्वारा उपस्थित चौकी प्रभारी बसुकेदार अनूप शर्मा सहित अधीनस्थ पुलिस बल को निरन्तर चौकी क्षेत्रान्तर्गत भ्रमणशील रहने तथा अपराध नियंत्रण की दशा में प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा चौकी बसुकेदार क्षेत्रान्तर्गत पस्ता बैंण्ड के समीप पुलिस कार्मिकों हेतु बनाये जा रहे हटमेंट के प्रचलित निर्माण कार्य का निरीक्षण कर सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।
पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग ने किया चौकी बसुकेदार का आकस्मिक निरीक्षण |














Leave a Reply