विद्यालय मे चोरी का प्रयास करने वाला अभियुक्त नन्दानगर पुलिस के चंगुल में |

चमोली | वादी समता उनियाल, प्रधानाचार्य प्रधानाचार्य प्राथमिक विद्यालय जाखणी ने एक प्रार्थना पत्र देकर थाना नन्दानगर पुलिस को सूचित किया कि रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने विद्यालय के कार्यालय और क्लास रूम के ताले तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया । उनियाल ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि इस प्रकार की घटनाएँ पहले भी हो चुकी हैं, जिससे विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों के बीच भय का माहौल उत्पन्न हो रहा है। उनके द्वारा उठाए गए इस मुद्दे की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली, श्री सर्वेश पंवार महोदय ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अभियोग पंजीकृत करने के आदेश दिए। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर, थाना नंदानगर में मु0अ0सं0 13/2025 धारा 331(4),305,62 बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया। थानाध्यक्ष संजय नेगी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया । पुलिस टीम ने घटना के आसपास के क्षेत्रों में सघन जांच की और मुखबिरों को तैनात किया। इसके साथ ही, पिछले मामलों में शामिल संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की गई | रात को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति दिगम्बर सिंह पुत्र स्व. मकर सिंह निवासी ग्राम जाखणी थाना नंदानगर घाट जनपद चमोली उम्र कारीब 28 वर्ष जो संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा है था को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान, दिगम्बर ने स्वीकार किया कि उसने 9 मार्च की रात को विद्यालय में चोरी का प्रयास किया था, ताकि अपने रोजमर्रा के खर्चों को पूरा कर सके । अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त सामान बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक मजिस्ट्रेट गोपेश्वर के समक्ष रिमांड के लिए पेश किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *