सम्पूर्ण भर्ती प्रक्रिया के बारे में एसपी रुद्रप्रयाग ने जानकारी देते हुए भर्ती प्रक्रिया में लगे स्टाफ को दी शाबाशी, इस अवधि में सहयोग करने वाले अन्य विभागों का जताया गया आभार।

रुद्रप्रयाग | उत्तराखण्ड पुलिस का अंग बनने के इच्छुक युवाओं के लिए पिछले 05 दिनों तक रुद्रप्रयाग के भर्ती केन्द्र गुलाबराय मैदान में पुलिस भर्ती प्रक्रिया की शारीरिक दक्षता/मानक परीक्षा हुई। प्रतिदिवस के लिए आवंटित 500 अभ्यर्थियों के सापेक्ष अलग-अलग तिथियों में अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता व मानक परीक्षा हेतु उपस्थित आये। विगत के 05 दिनों में अपरिहार्य एवं वास्तविक कारणों से उपस्थित न हो पाने वाले अभ्यर्थियों हेतु आज अतिरिक्त दिवस में भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ की गयी । सम्पूर्ण भर्ती प्रक्रिया के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग श्री अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया की शारीरिक दक्षता/परीक्षा हेतु जनपद से आवेदन करने वाले कुल 2403 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 1902 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। जिनके द्वारा अपने से सम्बन्धित तिथियों में नाप-तोल (लम्बाई एवं सीने की माप) क्रिकेट बॉल थ्रो, लम्बी कूद, चिनिंग-अप (बीम), दण्ड एवं बैठक तथा दौड़-चाल में अपनी जोर आजमाइश की गयी। शारीरिक दक्षता/मानक परीक्षा के बाद 1330 अभ्यर्थी सफल रहे हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के दौरान अच्छा अनुभव प्राप्त हुआ है, न केवल पुलिस विभाग व भर्ती प्रक्रिया में लगे कार्मिकों अपितु अभ्यर्थियों हेतु भी अलग अनुभव प्राप्त हुआ है। भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह से निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराया गया है तथा सभी इवेंट्स पर वीडियोग्राफी कराई गई थी। हमारे पास किसी भी अभ्यर्थी की तरफ से कोई आपत्ति प्राप्त नहीं हुई है। उन्होने यह भी कहा कि जो मानक उत्तराखण्ड पुलिस भर्ती के लिए हैं, बाकी अन्य वर्दी धारी बल की भर्ती के लिए भी उपयोगी साबित हो सकेंगे। सम्पूर्ण भर्ती प्रक्रिया के दौरान जनपद का काफी पुलिस बल लगा था, जिनके द्वारा भर्ती प्रक्रिया में सराहनीय योगदान दिया गया है तथा पुलिस बल हेतु उत्तम प्रविष्टि प्रदान की गयी है । पुलिस अधीक्षक ने भर्ती प्रक्रिया में लगे समस्त राजपत्रित अधिकारियों सहित भर्ती ड्यूटी से सम्बन्धित किसी न किसी कार्य में अपना योगदान देने वाले पुलिस कार्मिकों, अन्य सहायक विभागों यथा स्वास्थ्य विभाग, शहरी विकास विभाग (नगर पालिका), लो0नि0वि, जल संस्थान सहित आवश्यक सहयोग हेतु स्थानीय जिला प्रशासन का आभार प्रकट किया गया है । सम्पूर्ण भर्ती प्रक्रिया में भर्ती बोर्ड के सदस्य के रूप में पुलिस उपाधीक्षक पौड़ी अनुज कुमार, पुलिस उपाधीक्षक पीएचक्यू नवीन सेमवाल, पुलिस उपाधीक्षक यातायात रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल, यातायात निरीक्षक श्याम लाल, प्रतिसार निरीक्षक दमयन्ती गरोड़िया, प्रधान लिपिक प्रदीप बिष्ट सहित सहवर्ती स्टाफ ने अपना योगदान देकर भर्ती प्रक्रिया को सकुशल सम्पन्न कराने में महत्तवपूर्ण भूमिका निभाई गयी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *