रुद्रप्रयाग | प्रातःकाल से पिछले चार दिनों की भांति जनपद रुद्रप्रयाग के भर्ती केन्द्र गुलाबराय मैदान में पुलिस भर्ती प्रक्रिया की शारीरिक दक्षता/मानक परीक्षा प्रारम्भ हुई। जनपद रुद्रप्रयाग में भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे व भर्ती बोर्ड में शामिल रहे राजपत्रित अधिकारी गण व भर्ती ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल सहित भर्ती प्रक्रिया हेतु मौजूद रहे अभ्यर्थियों की उपस्थिति में भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ हुई। आज के लिए आवंटित 403 अभ्यर्थियों में से 277 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता/मानक परीक्षा हेतु उपस्थित रहे। जिनके द्वारा नाप-तोल (लम्बाई एवं सीने की माप) क्रिकेट बॉल थ्रो, लम्बी कूद, चिनिंग-अप (बीम), दण्ड एवं बैठक में जोर आजमाइश की जा रही है। इन इवेंट्स में सफल रहे अभ्यर्थियों की दौड़-चाल कराई जाएगी। हैं। भर्ती प्रक्रिया के सभी इवेंट्स पर वीडियोग्राफी कराई जा रही है ।
इसके अतिरिक्त अवगत कराना है कि आरक्षी जनपदीय पुलिस एवं पीएसी/आईआरबी (पुरुष) के पदों हेतु जनपद रुद्रप्रयाग के गुलाबराय मैदान में शारीरिक दक्षता/मानक परीक्षा सम्बन्धी भर्ती प्रक्रिया दिनांक 03.03.2025 से 07.03.2025 तक अभ्यर्थियों की शारीरिक मानक एवं दक्षता परीक्षा प्रचलित है। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग/उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय, देहरादून द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में ऐसे अभ्यर्थी जो कि शारीरिक दक्षता/मानक परीक्षा के दौरान किन्हीं अपरिहार्य कारणों (जैसे-बीमारी, चोटिल होने व अन्य परीक्षा होने के कारण) से अपने से सम्बन्धित तिथि को पुलिस भर्ती परीक्षा में प्रतिभाग नहीं कर पाये हैं, उन सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे सभी मेडिकल प्रमाण पत्र या अनुपस्थित होने सम्बन्धी वैध प्रमाण पत्र के साथ शारीरिक दक्षता/मानक परीक्षा हेतु दिनांक 08.03.2025 को निर्धारित समय पर भर्ती केन्द्र गुलाबराय मैदान रुद्रप्रयाग में आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रातः 07:00 बजे पहुंचना सुनिश्चित करेंगे ।
जनपद रुद्रप्रयाग के गुलाबराय मैदान में पांचवें दिवस शुक्रवार को पुलिस आरक्षी/पीएसी/आईआरबी भर्ती प्रक्रिया है निरन्तर जारी |














Leave a Reply