चमोली | पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन गोपेश्वर स्थित परेड ग्राउन्ड पर शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया गया ।परेड में पुलिस लाईन /पुलिस कार्यालय/ थाना, चौकी एवं जनपद के समस्त पुलिस शाखाओं के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे । तत्पश्चात पुलिसकर्मियों में शारीरिक दक्षता विकसित करने हेतु दौड़ लगवाई गई तथा एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल भी करवाई गई । पुलिस मे एकता/अनुशासन बनाये रखने व ड्यूटी के साथ-साथ स्वयं को फिट व स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से परेड का आयोजन किया जा रहा है
।
पुलिस जवानों में एकता एवं अनुशासन बनाए रखने हेतु पुलिस लाईन गोपेश्वर में हुआ शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का आयोजन |
















Leave a Reply