जनपद से सम्बन्धित लम्बित अभियोगों की एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने की समीक्षा |

रुद्रप्रयाग | एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने जनपद के सभी विवेचकों व थाना प्रभारियों के साथ वी.सी. के माध्यम से जुड़कर लम्बित अभियोगों का थानावार व विवेचकवार समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। कतिपय विवेचनाओं में विवेचक के स्तर से अपेक्षित प्रगति न किये जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए अपेक्षित प्रगति लाये जाने के निर्देश दिये गये। सभी विवेचकों को निर्देश दिये गये कि साइबर ठगी के मामलों में गम्भीरता के साथ कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे तथा साइबर सैल के माध्यम से आवश्यक तकनीकी सहयोग प्राप्त करते हुए अपराध अनावरण करना सुनिश्चित करेंगे। लम्बित शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापरक निस्तारण करने, सीएम हैल्पलाइन पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिये गये ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *