जनपद रुद्रप्रयाग के गुलाबराय मैदान में चौथे दिवस गुरुवार को भी पुलिस आरक्षी/पीएसी/आईआरबी भर्ती परीक्षा है निरन्तर जारी |

रुद्रप्रयाग | प्रातःकाल से पिछले तीन दिनों की भांति जनपद रुद्रप्रयाग के भर्ती केन्द्र गुलाबराय मैदान में पुलिस भर्ती प्रक्रिया की शारीरिक दक्षता/मानक परीक्षा प्रारम्भ हुई है। जनपद रुद्रप्रयाग में भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे व भर्ती बोर्ड में शामिल रहे राजपत्रित अधिकारी गण व भर्ती ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल सहित भर्ती प्रक्रिया हेतु मौजूद रहे अभ्यर्थियों की उपस्थिति में भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ हुई। आज के लिए आवंटित 500 अभ्यर्थियों में से 395 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता/मानक परीक्षा हेतु उपस्थित रहे हैं। गुलाबराय मैदान में अभ्यर्थियों के नाप-तोल (लम्बाई एवं सीने की माप) क्रिकेट बॉल थ्रो, लम्बी कूद, चिनिंग-अप (बीम), दण्ड एवं बैठक कराई जा रही है। इन इवेंट्स में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की दौड़-चाल कराई जायेगी। भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाये जाने हेतु सभी इवेंट्स पर वीडियोग्राफी कराई जा रही है। बताते चलें कि पिछले तीन दिनों के लिए आवंटित 1500 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 1212 अभ्यर्थी उपस्थित रहे हैं जिनमें से 786 अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता/मानक परीक्षा के सभी इवेंट्स में सफलता पायी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *