उत्तरकाशी | पुलिस उपाधीक्षक बडकोट देवेन्द्र सिंह नेगी द्वारा फायर स्टेशन बड़कोट का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण कर फायर स्टेशन परिसर एवं बैरिकों की साफ-सफाई, भोजनालय, कंट्रोल रूम, गैराज व कार्यालय का जायजा लिया गया, स्टेशन के कार्यालय अभिलेखों व रजिस्ट्रर का गहनता से अवलोकन किया गया। किसी भी तरह की अग्नि/रेस्क्यू संबंधी सूचना पर त्वरित कार्यवाही हेतु अग्निशमन के वाहनों एवं आपदा उपकरणों को हर समय तैयारी की हालत में रखने के निर्देश दिए गए । अंत मे उनके द्वारा फायर स्टेशन पर उपस्थित अधिकारी व कर्मियों का सम्मेलन लेकर समस्याएं भी पूछी गयी ।
CO बडकोट द्वारा किया गया फायर स्टेशन बड़कोट का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण |















Leave a Reply