हर्षिल पुलिस ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों को नशे व साइबर अपराध के प्रति किया जागरुक |

उत्तरकाशी | पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे जनजागरुकता अभियान के क्रम में थाना हर्षिल पुलिस द्वारा ग्राम झाला में चौपाल लगाकर कर ग्रामीणों को नशा, साइबर, महिला अपराध व अन्य सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरुक किया गया। पुलिस द्वारा ग्रामीणों को नशा उन्मूलन की व्यापक जानकारी देते हुये विशेषकर युवाओं/बच्चों को नशे से दूर रहकर अपने भविष्य को संवारने की हिदायत दी गयी, इसके अतरिक्त ग्रामीणों को साइबर अपराध, महिला अपराध, घरेलू हिंसा व मानव तस्करी के प्रति सजग करते हुये डायल 112 व उत्तराखण्ड पुलिस एप की जानकारी दी गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *