उत्तरकाशी | पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी, जनक सिंह पंवार द्वारा पुलिस कार्यालय व यातायात कार्यालय का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। जिसमें उनके द्वारा प्रधानलिपिक, आंकिक, रिकॉर्ड रुम, हाईकोर्ट सेल, डीसीआरबी, महिला काउंसलिंग सेल, लोक सूचना, समन सेल, विशेष जांच प्रकोष्ट, साइबर, एएनटीएप, मीडिया सेल, सत्यापन सेल आदि शाखाओं का निरीक्षण करते हुये अभिलेखों व पत्रावलियों को बारिकी से चैक किया गया, यातायात कार्यालय तथा चारधाम सेल का निरीक्षण करते हुये उनके द्वारा निरीक्षक यातायात को सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु एमवी एक्ट की कार्यवाहियां व सड़क सुरक्षा सम्बन्धी अन्य सुरक्षात्मक उपाय बढाने के निर्देश दिये गये। उनके द्वारा रजिस्ट्ररों को अध्यावधिक रखने तथा पत्राचार के सम्बन्ध में जरुरी निर्देश दिये गये । वहीं पुलिस उपाधीक्षक बडकोट देवेन्द्र सिंह नेगी द्वारा थाना पुरोला का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण कर थाना परिसर एवं बैरिकों की साफ-सफाई, भोजनालय, हवालात, शस्त्रागार व कार्यालय का जायजा लिया गया, थाना अभिलेखों व रजिस्ट्रर का गहनता से अवलोकन करते हुये थाने पर लम्बित माल मुक़दमाती के निस्तारण हेतु सम्बंधित को पत्राचार करने एवं लम्बित शिकायतों/प्रार्थना पत्रों एवं विवेचनाओं का समय पर निस्तारण हेतु उचित दिशा-निर्देश दिए गए। थाने पर उपलब्ध शस्त्रों व आपदा उपकरणों को समय-समय पर चैक करने तथा अपदा उपकरणों को हर समय तैयारी की हालत में रखने के निर्देश दिए गए ।
सी0ओ0 उत्तरकाशी द्वारा पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी तथा सी0ओ0 बडकोट द्वारा थाना पुरोला का किया गया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण |















Leave a Reply