धरासू पुलिस ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों को नशा, साइबर व अन्य सामाजिक कुरीतियों के प्रति किया जागरुक |

उत्तरकाशी | पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में समाज मे नशा उन्मूलन, साइबर, महिला अपराध व अन्य सामाजिक कुरीतियों के प्रति जनजागरुकता बढाने के उद्देश्य से चलाये जा रहे जनजागरुकता अभियान के क्रम में धरासू पुलिस द्वारा ग्राम बमडती बनचौरा में चौपाल लगाकर कर ग्रामीणों को नशा, साइबर, महिला अपराध व अन्य सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरुक किया गया। पुलिस द्वारा ग्रामीणों को नशे के कुप्रभाव की व्यापक जानकारी देते हुये युवाओं/बच्चों को विशेषकर नशे से दूर रहने, गलत संगत में न जाने व अपने कैरियर पर फोकस करने की हिदायत दी गयी,सभी को साइबर अपराधों के प्रति सचेत करते हुये साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी प्रदत्त की गई, इसके साथ ही सभी को महिला अपराध, घरेलू हिंसा, बाल अपराध, बाल विवाह, बाल श्रम, भिक्षावृत्ति व मानव तस्करी की जानकारी देते हुये डायल 112 व उत्तराखण्ड पुलिस एप की जानकारी दी गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *