महिला तथा बाल अपराधों के प्रति गम्भीर चमोली पुलिस नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी को थाना गोपेश्वर पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

चमोली | थाना गोपेश्वर में वादी द्वारा तहरीर दी गयी कि उनकी नाबालिग पुत्री के साथ सुमित कठैत द्वारा शारीरिक संबंध बनाकर दुष्कर्म किया है। वादी की तहरीर के आधार पर थाना गोपेश्वर में मु0अ0सं0- 06/25 धारा 65,96,137,115,351 बी0एन0एस 5/6 पोक्सो अधिनियम बनाम सुमित कठैत पंजीकृत होकर विवेचना प्रारंभ हुई | पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार द्वारा महिला सम्बन्धी अपराध पर तत्काल कार्यवाही कर अभियोग के सफल निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया। दौराने विवेचना अभियोग उपरोक्त में पीडिता के बयानों के आधार पर सुमित कठैत पुत्र दिलबर सिंह निवासी बज्यूंण जनपद रुद्रप्रयाग के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए गए जिसे जनपद रुद्रप्रयाग से गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी पुलिस की त्वरित कार्रवाई और महिलाओं के खिलाफ अपराधों को रोकने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *