करीब 9 बजे डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कुमड़ी, चौकी तिलवाड़ा, कोतवाली अगस्त्यमुनि क्षेत्र में स्कूटी सवार दो व्यक्ति खाई में गिर गए हैं।

रुद्रप्रयाग | करीब 9 बजे डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कुमड़ी, चौकी तिलवाड़ा, कोतवाली अगस्त्यमुनि क्षेत्र में स्कूटी सवार दो व्यक्ति खाई में गिर गए हैं। सूचना पर कोतवाली अगस्त्यमुनि एवं चौकी तिलवाड़ा पुलिस, एसडीआरएफ तथा फायर सर्विस की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं । स्कूटी डिवाइडर से टकराकर सड़क पर गिर गई थी, जबकि दोनों स्कूटी सवार छिटककर खाई में जा गिरे थे। रेस्क्यू टीमों द्वारा दोनों घायलों को खाई से बाहर निकालकर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा गया है । घायलों की पहचान विनोद लाल पुत्र तोता लाल एवं संतोष लाल पुत्र राजेंद्र लाल, दोनो निवासी ग्राम कुमड़ी, थाना अगस्त्यमुनि, जनपद रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है। दुर्घटना में शामिल स्कूटी संख्या UK13B-4775 (TVS Jupiter) है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *