रुद्रप्रयाग | जनपद रुद्रप्रयाग में आयोजित होने वाली उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारम्भिक परीक्षा-2026 के दृष्टिगत आज पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग अवनी तिवारी द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग अशोक कुमार के साथ जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण किया गया । भ्रमण के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था से सम्बन्धित व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए केन्द्रों की सुरक्षा आवश्यकताओं, पुलिस प्रबन्धन एवं अभ्यर्थियों के आवागमन को लेकर आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। इस दौरान सम्बन्धित परीक्षा केन्द्रों के प्रधानाचार्यों, प्रबन्धकों से भी संवाद स्थापित कर परीक्षा आयोजन से जुड़ी आवश्यक व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा सम्बन्धी पहलुओं पर जानकारी ली गई । पुलिस उपाधीक्षक द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा के दृष्टिगत सभी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कर ली जाएं। परीक्षा केन्द्रों पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, अभ्यर्थियों के आवागमन को सुचारु रखने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न होने देने हेतु प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए । साथ ही परीक्षा की शुचिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने के लिए आवश्यक सतर्कता बरतने तथा परीक्षा के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी आपातकालीन परिस्थिति से निपटने के लिए पूर्व से ही आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए । रुद्रप्रयाग पुलिस आगामी परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबद्ध है ।
आगामी उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारम्भिक परीक्षा-2026 के दृष्टिगत पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग ने किया परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण ।
















Leave a Reply