ऊखीमठ | जनपद रुद्रप्रयाग में नवनियुक्त निरीक्षक अजय सिंह ने कोतवाली ऊखीमठ का कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त आज दिनांक 26 नवम्बर 2026 को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, टैक्सी चालक एवं वाहन स्वामियों, प्रेस प्रतिनिधियों तथा स्थानीय नागरिकों के साथ बैठक आयोजित की । संविधान दिवस के उपलक्ष्य में गृह सचिव, उत्तराखण्ड शासन, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग एवं पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा दिए दिशा-निर्देशों के अनुपालन में आयोजित इस बैठक के दौरान उपस्थित लोगों को संविधान की प्रस्तावना एवं संवैधानिक मूल्यों के महत्व के साथ ही उत्तराखण्ड समान नागरिक संहिता अधिनियम, 2024, उत्तराखण्ड (उ.प्र. जमींदारी विनाश एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम, 1950) संशोधन अधिनियम, 2025 (भू-कानून), उत्तराखण्ड सार्वजनिक एवं निजी सम्पत्ति क्षति वसूली अधिनियम, 2024, उत्तराखण्ड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम एवं नियंत्रण) अधिनियम, 2023 (नकल विरोधी कानून), उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान अधिनियम, 2025, उत्तराखण्ड धर्म स्वतंत्रता कानून (धर्मांतरण) एवं उत्तराखण्ड देवभूमि परिवार अधिनियम, 2026 के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए इनके प्रमुख प्रावधानों एवं उद्देश्यों से अवगत कराया गया । बैठक में पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों की जानकारी देने के साथ ही क्षेत्र में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने पर चर्चा की गई। इस दौरान आमजन एवं पुलिस के मध्य बेहतर समन्वय एवं आपसी संवाद स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित लोगों से अपील की गई कि क्षेत्र में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, यातायात प्रबन्धन, अपराधों की रोकथाम तथा किसी भी प्रकार की आपातकालीन अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस तक पहुंचाने में आवश्यक सहयोग प्रदान करें। साथ ही आमजन की पुलिस से सम्बन्धित समस्याओं एवं सुझावों को साझा करने तथा उनके निराकरण में आपसी समन्वय बनाए रखने की बात कही गई। पुलिस द्वारा भी जनहित एवं जनसुरक्षा से जुड़े प्रत्येक विषय पर आमजन के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया ।
कोतवाली ऊखीमठ पुलिस ने व्यापार मंडल, टैक्सी संचालकों, प्रेस प्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ की बैठक |
















Leave a Reply