हरिद्वार पुलिस द्वारा 01 आरोपित को 6.14 ग्राम अवैध स्मैक के साथ धर दबोचा आरोपित को विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

सिडकुल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा अवैध मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा/नशीली दवाइयां/इंजेक्शनआदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने हेतु प्रभारी निरीक्षक सिडकुल को निर्देशित किया गया । उक्त आदेश के क्रम में थाना क्षेत्रांतर्गत अलग अलग टीमों का गठन किया गया, गठित टीमो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । उक्त आदेश के क्रम मे मुखबिर खास की सूचना पर टीम द्वारा आरोपित आदित्य पुत्र धर्म सिंह निवासी गदनपुर थाना दीपाहेमपुर जिला बिजनौर उ0प्र0 हाल निवासी ब्रहमपुरी सिडकुल हरिद्वार को दवा चौक के पास सिडकुल हरिद्वार से पकडा गया । आरोपित के विरुद्ध कोतवाली सिडकुल पर एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

*नाम पता आरोपित*
आदित्य पुत्र धर्म सिंह निवासी गदनपुर थाना दीपाहेमपुर जिला बिजनौर उ0प्र0 हाल निवासी ब्रहमपुरी सिडकुल हरिद्वार।

*बरामदगी*
6.14 ग्राम अवैध स्मैक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *