अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्व पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी 01 शराब तस्कर चढा हत्थे, 05 लीटर कच्ची शराब बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर | एसएसपी हरिद्वार द्वारा जनपद में नशा मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत नारकोटिक्स कन्ट्रोल हेतु विजन डांक्यूमेंट सफल बनाने के लिये नशा सामग्री की तस्करी पर लगाम लगाने तथा इन कार्यों में लिप्त तत्वों को सलाखों के पीछे भेजने के निर्देश दिए गए । उक्त निर्देशों के क्रम में कोतवाली लक्सर पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय रहकर रायसी क्षेत्र से एक शराब तस्कर को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। 05 लीटर अवैध शराब के साथ पकडे गये व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया । आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा ।

*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 1290/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम

*गिरफ्तार आरोपी-*
विकास पुत्र राकेश निवासी कंकरखाता थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार

*बरामद कच्ची शराब-*
05 लीटर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *