पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से कुल 79 ट्रामाडोल कैप्सूल एवं 08 प्रतिबंधित ब्यूप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन किए बरामद मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहा था नशीली दवाओं और इंजेक्शन तस्करी का धंधा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रुड़की | एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर बीते कुछ दिनों से जिलेभर में पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ की जा रही ताबड़तोड़ कार्रवाई की सिलसिले को कोतवाली रुड़की ने आगे बढ़ाया । रात सिविल लाइन्स रुड़की पुलिस टीम ग्राम भंगेड़ी जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान भंगेड़ी की ओर से आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका तो वह पुलिस टीम को देखकर वापस भागने का प्रयास करने लगा । सतर्क पुलिस टीम ने चपलता दिखाते हुए घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे में मौजूद सफेद प्लास्टिक के डिब्बे से 79 अदद ट्रामाडोल कैप्सूल (SPASMOVIL PLUS) एवं 08 अदद BUPRENORPHINE इंजेक्शन (2 ML) बरामद हुए । ससम्मान पूछताछ में सामने ने आया कि उक्त व्यक्ति नदीम खान निवासी भंगेड़ी रुड़की है जो भंगेड़ी में शिफा मेडिकल स्टोर का संचालक है। आरोपी ने बताया कि वह नशीले कैप्सूल एवं इंजेक्शन मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश निवासी एक व्यक्ति से खरीदकर लाया । बरामद दवाइयों के संबंध में ड्रग इंस्पेक्टर से दूरभाष पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त की गई, जिनके द्वारा उक्त दवाइयों में प्रयुक्त साल्ट को NDPS Act के अंतर्गत निषिद्ध साइकोट्रॉपिक पदार्थ की श्रेणी में होना बताया गया। जिसके आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 580/2026 धारा 8/22 NDPS Act मे पंजीकृत किया गया ।

*विवरण आरोपित-*
नदीम खान पुत्र रियासत निवासी ग्राम भंगेड़ी, थाना कोतवाली सिविल लाइन्स रुड़की, जनपद हरिद्वार . उम्र करीब 35 वर्ष।

*बरामदगी-*
1. 79 अदद ट्रामाडोल कैप्सूल (SPASMOVIL PLUS)।
2. 08 अदद BUPRENORPHINE इंजेक्शन (2 ML)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *