हरिद्वार पुलिस द्वारा 01 आरोपित को 4.59 ग्राम अवैध स्मैक के साथ धर दबोचा आरोपित के विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी |

रिपोर्ट – वंश शर्मा 

सिडकुल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा अवैध मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा/नशीली दवाइयां/इंजेक्शनआदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने हेतु थानाध्यक्ष सिडकुल को निर्देशित किया गया । उक्त आदेश के क्रम में थाना क्षेत्रांतर्गत अलग अलग टीमों का गठन किया गया । गठित टीमो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । उक्त आदेश के क्रम में मुखबिर खास की सूचना पर टीम द्वारा आरोपित मुनीर पुत्र शमशाद निवासी नगला इमरती, थाना सिविल लाइन्स, रुड़की, हाल निवासी इमरान का मकान, ट्रांसफार्मर के निकट, सलेमपुर, कोतवाली रानीपुर, जनपद हरिद्वार को आरटीओ कार्यालय से आगे तिराहा रोशनाबाद सिडकुल हरिद्वार से पकडा गया । आरोपित के विरुद्ध थाना हाजा पर एनडीपीएस एक्ट में पंजीकृत किया गया ।

*नाम पता आरोपित*
अभियुक्त मुनीर पुत्र शमशाद निवासी नगला इमरती, थाना सिविल लाइन्स, रुड़की, हाल निवासी इमरान का मकान, ट्रांसफार्मर के निकट, सलेमपुर, कोतवाली रानीपुर, जनपद हरिद्वार।

*बरामदगी*
4.59 ग्राम अवैध स्मैक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *