बागेश्वर | पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) के कुशल निर्देशन में जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु बागेश्वर पुलिस द्वारा लगातार आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में कोतवाली बैजनाथ क्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाले समस्त DJ संचालकों की एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई । गोष्ठी के दौरान वरिष्ठ उ0नि0 संजय बृजवाल द्वारा सभी DJ संचालकों को उच्च न्यायालय एवं शासन द्वारा निर्धारित ध्वनि मानकों और समय-सीमा (रात्रि 10:00 बजे के पश्चात पूर्ण प्रतिबंध) का सख्ती से पालन करने की स्पष्ट हिदायत दी गई। नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु सभी संचालकों को आधिकारिक नोटिस भी तामील कराए गए तथा चेतावनी दी गई कि निर्धारित समयांतराल के बाद DJ बजाने या नियमों का उल्लंघन करने पर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ।
बैठक के दौरान उपस्थित लोगों को महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक भी किया गया:
साइबर अपराधों, फर्जी कॉल्स और ऑनलाइन ठगी से बचाव के तरीके बताए गए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई। सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत दोपहिया वाहन पर डबल हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने और तेज़ रफ़्तार से वाहन न चलाने की हिदायत दी गई। समाज और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से दूर रखने तथा नशा मुक्त अभियान* में पुलिस का सहयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।
बैठक में उपस्थित सभी DJ संचालकों द्वारा प्रशासन एवं पुलिस के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करने का आश्वासन दिया गया।
















Leave a Reply