जनपद में ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ के तहत पुलिस का सघन चेकिंग व सत्यापन अभियान; बिना सत्यापन किरायेदार रखने व शांति भंग करने पर चालानी कार्रवाई ।

बागेश्वर | पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) के कुशल निर्देशन में जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ के अंतर्गत चेकिंग एवं सत्यापन अभियान चलाया गया । अभियान के तहत होटल, ढाबों और संदिग्ध ठिकानों की बारीकी से जांच की गई तथा बाहरी क्षेत्रों से आकर अपनी पहचान छिपाकर रह रहे संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित किया गया। पुलिस द्वारा अभियान के तहत कुल 05 बाहरी व्यक्तियों का पुलिस सत्यापन किया गया। सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने और बिना पुलिस सत्यापन के रह रहे 19 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालानी* कार्रवाई अमल में लाई गई। जिसमें कोतवाली पुलिस द्वारा नदीगांव क्षेत्र में किरायेदारों के सत्यापन हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना पुलिस सत्यापन के रह रहे किरायेदारों और सत्यापन न कराने वाले 08 लोगों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई । कोतवाली बागेश्वर पुलिस द्वारा क्षेत्र के सभी मकान मालिकों, होटल व ढाबा संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने यहाँ रहने वाले किरायेदारों तथा कार्यरत बाहरी कर्मचारियों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराएं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *