पौड़ी | वादी रितिक शाह, निवासी लैन्सडाउन द्वारा कोतवाली लैंसडाउन में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि अज्ञात चोर द्वारा उनकी ज्वैलरी की दुकान का ताला तोड़कर दुकान से 07 नेकलेस गोल्ड प्लेटेड, दो रानीहार गोल्ड प्लेटेड, 2 नथ गोल्ड प्लेटेड, 1 बुलाक गोल्ड प्लेटेड, एक लोकेट गोल्ड प्लेटेड चोरी किया गया है। इस सम्बन्ध में कोतवाली लैन्सडाउन पर मु0अ0स0 25/2026 धारा- 305(A),331(4) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना का शीघ्र अनावरण करने हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लैंसडाउन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निर्गत निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक लैंसडाउन के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल एवं आसपास के दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तथा तकनीकी साक्ष्यों एवं स्थानीय स्तर पर जुटाई गई जानकारियों का गहन विश्लेषण किया गया। पुलिस टीम की प्रभावी कार्रवाई एवं सटीक साक्ष्यों के आधार पर चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर एक 16 वर्षीय विधि विवादित किशोर को नागेश्वर मंदिर के पास जयहरीखाल रोड से संरक्षण में लिया गया। पुलिस टीम द्वारा विधि विवादित किशोर के कब्जे से मुकदमा उपरोक्त से संबंधित चोरी किया गया शत-प्रतिशत माल बरामद किया गया। विधि विवादित किशोर को माननीय किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0स0 25/2026 धारा- 305(A), 331(4), 317(2) बीएनएस
*विधि विवादित किशोर (उम्र 16 वर्ष)*
*बरामद माल*
1. 07 नेकलेस गोल्ड प्लेटेड
2. दो रानीहार मय चेन गोल्ड प्लेटेड
3. 2 नथ गोल्ड प्लेटेड
4. 1 बुलाक गोल्ड प्लेटेड
5. एक लोकेट गोल्ड प्लेटेड
















Leave a Reply