कोटद्वार | फायर सर्विस कोटद्वार टीम द्वारा बेस अस्पताल कोटद्वार पहुंचकर अस्पताल के समस्त स्टाफ को अग्नि सुरक्षा एवं अग्निशमन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां देकर जागरूक किया गया। इस दौरान फायर सर्विस कर्मियों द्वारा आग लगने की संभावित परिस्थितियों, अग्नि दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों तथा आग लगने की स्थिति में तत्काल की जाने वाली आवश्यक कार्रवाई के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही अस्पताल कर्मचारियों को ABC, CO₂ एवं अन्य प्रकार के अग्निशामन यंत्रों की पहचान, उपयोगिता तथा आग की प्रकृति के अनुसार उनके सही प्रयोग की प्रक्रिया समझाई गई। अस्पताल परिसर में अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत बरती जाने वाली सावधानियों, आपातकालीन निकास मार्गों को बाधारहित रखने, विद्युत उपकरणों के सुरक्षित उपयोग तथा आग लगने पर मरीजों एवं अन्य व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकालने के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई ।
अस्पताल में आग से बचाव की तैयारी, फायर सर्विस कोटद्वार ने स्वास्थ्यकर्मियों को सिखाए अग्नि सुरक्षा के गुर ।
















Leave a Reply