उत्तरकाशी | समाज को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने तथा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से *यातायात निदेशालय* के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में यातायात पुलिस उत्तरकाशी पुलिस द्वारा जनपदभर में निरंतर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है । निरीक्षक यातायात सुनील कुमार एवं उनकी टीम द्वारा विश्वनाथ स्नातकोत्तर संस्कृत महाविद्यालय, उजेली, उत्तरकाशी में पुलिस की पाठशाला आयोजित कर छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया । निरीक्षक यातायात द्वारा छात्रों को दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, बाइक स्टंटबाजी से दूर रहने, ओवरस्पीडिंग न करने सहित अन्य महत्वपूर्ण यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उत्तराखण्ड पुलिस ऐप की उपयोगिता एवं उसमें उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं के बारे में भी जानकारी देकर जागरूक किया गया | महाविद्यालय के छात्रों एवं प्रशासन को गुड सेमेरिटन (नेक व्यक्ति) के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद के लिए प्रत्येक नागरिक को आगे आना चाहिए। दुर्घटना के बाद घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाकर अथवा तत्काल सहायता उपलब्ध कराकर किसी की अमूल्य जिंदगी बचाई जा सकती है। सड़क दुर्घटना में घायलों की निस्वार्थ भाव से मदद करने वाले नेक व्यक्तियों को पुलिस द्वारा सम्मानित भी किया जाता है ।
यातायात पुलिस ने संस्कृत महाविद्यालय उत्तरकाशी में लगाई पाठशाला, छात्रों को सडक सुरक्षा का पढाया पाठ हेलमेट का प्रयोग, ओवरस्पीडिंग से बचाव, बाइक स्टंटबाजी एवं तीन सवारी के दुष्परिणामों की दी जानकारी |
















Leave a Reply