उत्तरकाशी | आगामी विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल सम्पन्न कराने तथा अन्तर्राज्यीय सीमा पर आपराधिक गतिविधियों और नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड एवं हिमाचल प्रदेश पुलिस के अधिकारियों द्वारा हनोल में बॉर्डर मीटिंग आयोजित की गयी । बैठक में दोनों राज्यों के पुलिस अधिकारियों के बीच आपसी समन्वय को और अधिक मजबूत बनाने, अन्तर्राज्यीय सीमाओं पर निगरानी बढ़ाने तथा मादक पदार्थों की तस्करी सहित अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु प्रभावी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई । इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता एवं निगरानी बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई करने तथा वांछित एवं सक्रिय अपराधियों का आपसी विवरण साझा करने पर भी सहमति बनी। अधिकारियों ने दोनों राज्यों की पुलिस के बीच बेहतर तालमेल स्थापित कर सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान एवं संयुक्त प्रयासों के माध्यम से अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने पर जोर दिया । बॉर्डर मीटिंग में डीएसपी जुब्बल प्रवण सिंह, एसएचओ जुब्बल, थानाध्यक्ष मोरी दीपक रावत, थानाध्यक्ष त्यूणी श्री कुलदीप शाह सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे ।
अन्तर्राज्यीय सीमा पर अपराध एवं नशा तस्करी की रोकथाम को लेकर उत्तराखण्ड-हिमाचल पुलिस की बॉर्डर मीटिंग |
















Leave a Reply