बड़कोट पुलिस की नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई, 220 ग्राम चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार, मोटरसाइकिल सीज ।

उत्तरकाशी । ड्रग्स फ्री देवभूमि एवं नशामुक्त अभियान के तहत *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु उत्तरकाशी पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार के निकट पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक बड़कोट सुभाष चन्द्र के नेतृत्व में कोतवाली बड़कोट पुलिस द्वारा सांय को बड़कोट के कृष्णा खड्ड के समीप चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UK 07 DS 2148 (अपाचे मोटरसाइकिल) पर सवार दो युवकों प्रवेश सिंह एवं शिवम सिंह को अवैध चरस का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया। युवकों के कब्जे से 220 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई | बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली बड़कोट में *एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है । तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को पुलिस द्वारा सीज कर दिया गया है ।

*गिरफ्तार अभियुक्त—*
1. प्रवेश सिंह पुत्र बलदेव सिंह, निवासी पाणीगांव, पुरोला, उत्तरकाशी (उम्र 23 वर्ष)।
2. शिवम सिंह पुत्र उपेन्द्र सिंह, निवासी बिणाई, पुरोला, उत्तरकाशी (उम्र 21 वर्ष)।

*बरामदगी—*
• 220 ग्राम अवैध चरस (अनुमानित कीमत ₹40,000)।
• तस्करी में प्रयुक्त एक अपाचे मोटरसाइकिल सीज।

उत्तरकाशी पुलिस द्वारा अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । वर्ष 2026 में अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 33 अभियोग पंजीकृत कर 46 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस दौरान लगभग ₹62 लाख कीमत की 13.8 किलोग्राम से अधिक चरस एवं 88.21 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। इसके अतिरिक्त नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त 04 नशा तस्करों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *