एएसपी कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर ने किया थाना कालागढ़ का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण थाना परिसर, अभिलेखों एवं पुलिस व्यवस्थाओं का लिया जायजा, जनशिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश ।

कोटद्वार । अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर द्वारा थाना कालागढ़ का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कर्मचारी बैरक, भोजनालय, महिला हेल्प डेस्क, हवालात सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए साफ-सफाई एवं अनुशासन बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थाना मालखाना, माल मुकदमाती संपत्ति, शस्त्र एवं एम्युनिशन, एफआईआर रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर सहित थाने में संधारित विभिन्न अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। इस दौरान लंबित विवेचनाओं, जनशिकायतों, समन एवं वारंटों का समयबद्ध, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए । थाना कालागढ़ की अंतरराज्यीय सीमा से जुड़ी संवेदनशीलता को दृष्टिगत संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क निगरानी रखने, बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन अभियान में तेजी लाने तथा क्षेत्र में नशा मुक्ति अभियान एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विशेष जोर दिया गया। निरीक्षण के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कर्मचारियों का सम्मेलन लिया गया, जिसमें प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी से उनकी व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के साथ सभी कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *