हरिद्वार पुलिस ने सटीक सुरागरसी-पतारसी के आधार पर वांछित को धर दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा 

श्यामपुर |  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में वांछित, इनामी एवं वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए, वाद सं0- 1254/24, धारा 60 आबकारी अधिनियम में वांछित चल रहे आरोपित को पकडा । कोतवाली श्यामपुर पुलिस टीम द्वारा सटीक सुरागरसी-पतारसी एवं अथक प्रयासों के आधार पर वांछित आरोपित सुनील पुत्र श्याम सिंह निवासी ग्राम कांगडी पानी की टंकी के पास कोतवाली श्यामपुर जिला हरिद्वार को ग्राम कांगडी पानी की टंकी के पास से पकडा गया ।

*नाम पता आरोपित*
सुनील पुत्र श्याम सिंह निवासी ग्राम कांगडी पानी की टंकी के पास कोतवाली श्यामपुर जिला हरिद्वार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *