यमुनोत्री | मां यमुना जी के उद्गम स्थल एवं उत्तराखण्ड के सुप्रसिद्ध तीर्थस्थल श्री यमुनोत्री धाम के कपाट भैयादूज के पावन पर्व पर पूर्वाह्न 10 बजकर 28 मिनट पर विधि-विधान, वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए । कपाट बंद होने के पश्चात पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के बीच मां यमुना जी की उत्सव डोली शनिदेव महाराज की अगुवाई में ढोल-दमाऊ की मधुर धुनों एवं सैकड़ों श्रद्धालुओं के जयकारों के बीच शीतकालीन प्रवास खरसाली (खुशीमठ) गांव के लिए रवाना हुई। शीतकाल के दौरान श्रद्धालु मां यमुना जी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना खरसाली स्थित मां यमुना मंदिर में कर सकेंगे । उत्तरकाशी पुलिस चारधाम यात्रा को सुरक्षित एवं सुगम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है । शीतकालीन यात्रा एवं आगामी वर्ष श्री यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम की यात्रा पर आने वाले समस्त श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन है ।
भैयादूज के पावन पर्व पर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शीतकाल के लिए बंद हुए विश्वप्रसिद्ध श्री यमुनोत्री धाम के कपाट |















Leave a Reply