रिपोर्ट – वंश शर्मा
सिडकुल | थाना सिडकुल क्षेत्रांतर्गत रोशनाबाद में कुछ व्यक्तियों द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किए जाने के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी । शिकायत के आधार पर थाना सिडकुल में मुकदमा अपराध संख्या 474/26, धारा 67 IT Act, 351(2) BNS एवं धारा 3(1)(द) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के अंतर्गत वंशपाल आदि के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया । मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को हिरासत मे लिया। आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
*नाम पता आरोपित*
1. दीपांशु पाल पुत्र राजीव पाल, निवासी ग्राम रोशनाबाद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार उम्र 19 वर्ष
2. वंशपाल पुत्र प्रवीन पाल, निवासी ग्राम रोशनाबाद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार उम्र 19 वर्ष












Leave a Reply