रिपोर्ट – वंश शर्मा
कलियर | पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा संचालित ऑपरेशन प्रहार एवं नशा मुक्त देवभूमि-2026 अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में दिनांक 09.11.2026 को कोतवाली पिरान कलियर पुलिस टीम द्वारा बेड़पुर चौक के समीप चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार रेनॉल्ट काइगर (UK08BL3527) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार में सवार मोनू अली पुत्र बारू, निवासी ग्राम खेड़ी शिकोहपुर, कोतवाली भगवानपुर, उम्र 26 वर्ष के कब्जे से 01 किलो 222 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई । पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने गांव एवं आसपास के गांवों में नशा करने वाले व्यक्तियों से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में चरस एकत्रित करता था तथा उसे कलियर क्षेत्र में अधिक कीमत पर बेचकर मुनाफा कमाता था । आरोपी ड्राइविंग का कार्य करता है और अपने व्यक्तिगत खर्चों की पूर्ति एवं अधिक पैसा कमाने के लालच में चरस तस्करी करने लगा । पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध कोतवाली पिरान कलियर में मु0अ0सं0 307/2026, धारा 8/20/60 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है ।
*नाम-पता आरोपी*
मोनू अली पुत्र बारू, निवासी ग्राम खेड़ी शिकोहपुर, कोतवाली भगवानपुर, जनपद हरिद्वार उम्र 26 वर्ष
*बरामदगी*
1. 01 किलो 222 ग्राम अवैध चरस (अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ₹04 लाख)।
2. तस्करी में प्रयुक्त एक रेनॉल्ट काइगर कार (UK08BL3527)।
3. एक मोबाइल फोन












Leave a Reply