अवैध शराब तस्करी पर बनबसा पुलिस की कार्यवाही, 198 पैकेट/बोतल शराब बरामद; एक अभियुक्त गिरफ्तार |

चम्पावत | रेखा यादव पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी चम्पावत के पर्यवेक्षण में जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है । थानाध्यक्ष बनबसा के नेतृत्व में थाना बनबसा पुलिस टीम ने गड़ीगोठ जाने वाले निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे कच्चे रास्ते पर चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त के कब्जे से 48 टेट्रा पैक देसी अवैध मसालेदार शराब 150 बोतल (300 ML) कर्णाली नेपाली मार्का अवैध शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया ।

बरामदगी का विवरण:
▪️ 48 टेट्रा पैक देसी अवैध मसालेदार शराब
▪️ 150 बोतल (300 ML) कर्णाली नेपाली मार्का अवैध शराब

गिरफ्तार अभियुक्त:
1- संजीव पुत्र हर प्रसाद, निवासी वार्ड नंबर-7, बैंक ऑफ बड़ौदा के पीछे, थाना खटीमा, जनपद ऊधम सिंह नगर।

अभियुक्त के विरुद्ध थाना बनबसा में मु0अ0सं0 88/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

चम्पावत पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है।

चम्पावत पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *