चम्पावत | पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार थाना पाटी पुलिस द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर, पाटी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को साइबर ठगी, फेक लिंक व मैसेज, डिजिटल अरेस्ट, बाल अपराधों, महिला संबंधी अपराधों तथा नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने एवं सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के प्रति जागरूक किया गया ।
⚠️ साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने की अपील की गई।
चम्पावत पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।















Leave a Reply