पिथौरागढ़ | जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में थानाध्यक्ष थल गणेश दत्त भट्ट द्वारा मुवानी में आयोजित रामलीला के मंच से उपस्थित हजारों लोगों को साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों एवं उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। पुलिस ने लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी लिंक, OTP एवं बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा करने से होने वाले खतरों के प्रति जागरूक करते हुए सतर्क रहने की अपील की । वहीं, कोतवाली धारचूला में एसएचओ ए0के0 सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों को साइबर सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। इस दौरान लोगों को साइबर ठगी से बचने, संदिग्ध कॉल एवं लिंक से सावधान रहने तथा साइबर अपराध होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के लिए जागरूक किया गया ।
रामलीला के मंच से थाना थल पुलिस ने दिया साइबर सुरक्षा का संदेश मुवानी की रामलीला में हजारों लोगों को साइबर अपराधों से बचाव की दी जानकारी |
















Leave a Reply