पिथौरागढ़ | चौकी प्रभारी ऐचोली कमलेश चन्द्र जोशी मय पुलिस टीम द्वारा अवैध खनन की रोकथाम हेतु चैकिंग अभियान चलाया गया । इस दौरान एक पिकप को चैकिंग हेतु रोका गया । वाहन में अवैध खनन सामग्री थी । वाहन चालक सुरेश सिंह मेहता से उक्त खनन सामग्री (पत्थर) के सम्बन्ध में उचित कागजात दिखाने को कहा गया तो वाहन चालक के पास कोई कागज नही थे ।
पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज किया गया।
वाहन स्वामी के विरुद्ध 4/21 खनन अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
जनपद पुलिस द्वारा अवैध खनन/परिवहन के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
















Leave a Reply