5.35 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 तस्कर दबोचा, मोबाइल फोन व ₹920/- नगद भी बरामद पूर्व में भी NDPS एक्ट के मामले में जेल जा चुका है आरोपी |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

ज्वालापुर | पुलिस मुख्यालय देहरादून, उत्तराखण्ड द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर चन्द्रभान सिंह अधिकारी के नेतृत्व में नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा दौराने चेकिंग अरमान उर्फ उल्ला पुत्र मुस्तफा, निवासी मोहल्ला कस्सावान, ज्वालापुर, हरिद्वार को पीठ बाजार, नटराज एजेंसी के पास से हिरासत में लिया गया । आरोपी के कब्जे से 5.35 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक, ₹920/- नगद एवं एक की-पैड मोबाइल फोन बरामद हुआ । आरोपी के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर पर मु0अ0सं0 653/2026, धारा 8/21 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*नाम पता आरोपित*
अरमान उर्फ उल्ला पुत्र मुस्तफा निवासी मोहल्ला कस्सावान, ज्वालापुर, हरिद्वार।

*बरामदगी*
1. 5.35 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक
2. ₹920/- नगद
3. 01 की-पैड मोबाइल फोन

*आपराधिक इतिहास*
1. मु0अ0सं0 79/2020 धारा 13 जुआ अधिनियम
2. मु0अ0सं0 555/2022 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट
3. मु0अ0सं0 562/2023 धारा 8/21 NDPS एक्ट
4. मु0अ0सं0 862/2024 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *